Saturday, December 13, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारVoter list Revision - डीएम ने कहा "हर घर पहुंचे फॉर्म, हर...

Voter list Revision – डीएम ने कहा “हर घर पहुंचे फॉर्म, हर हाथ बने सहयोगी”

बिहिया प्रखंड की फिनगी पंचायत के वार्ड संख्या-09 में महादलित टोला का स्थलीय निरीक्षण

Voter list Revision: भोजपुर के जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत बिहिया प्रखंड की फिनगी पंचायत के वार्ड संख्या-09 में महादलित टोला का स्थलीय निरीक्षण किया।

  • हाइलाइट :
    • बिहिया प्रखंड में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
    • कहा: इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी

आरा,बिहार। भोजपुर के जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत बिहिया प्रखंड की फिनगी पंचायत के वार्ड संख्या-09 में महादलित टोला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने जीविका दीदी और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने अभियान से जुड़ी ज़रूरी जानकारी साझा की और सभी योग्य नागरिकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सौंपें।

Voter list Revision : डीएम ने 100% फॉर्म वितरण करने का दिया निर्देश

उन्होंने “हर घर पहुंचे फॉर्म, हर हाथ बने सहयोगी” के मंत्र के साथ सभी से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन किया जा रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को नियमित निगरानी रखने और 100% फॉर्म वितरण और प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, गणना प्रपत्रों के संकलन के तुरंत बाद उन्हें BLO ऐप पर समयबद्ध तरीके से अपलोड करने को कहा।

विकासात्मक आवश्यकताओं पर चर्चा
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों से पंचायत की विकासात्मक आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामीणों की मांग पर, उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को संपर्क पथ निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, DPM जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जीविका दीदी और संबंधित बीएलओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular