Saturday, January 17, 2026
No menu items!
HomeNewsबिहारतबीयत बिगडने से ड्यूटी पर तैनात आर्मी के हवलदार की मौत

तबीयत बिगडने से ड्यूटी पर तैनात आर्मी के हवलदार की मौत

जम्मू कश्मीर के रजौरी में मंगलवार की सुबह घटी घटना

Army Havildar Ramji Ram: भोजपुर के पीरो प्रखंड के देचना गांव निवासी आर्मी जवान की अचानक खराब हो जाने से मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर के रजौरी में मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया।

  • हाइलाइट:
    • इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह तोड़ा दम
    • जम्मू कश्मीर के रजौरी में मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा,बिहार। भोजपुर के पीरो प्रखंड के देचना गांव निवासी आर्मी जवान की अचानक खराब हो जाने से मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर के रजौरी में मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृत जवान पीरो थाना क्षेत्र के देचना गांव निवासी तर्पण राम के 58 वर्षीय पुत्र रामजी राम है। वह आर्मी में हवलदार थे। वर्तमान में जम्मू कश्मीर के रजौरी में पोस्टेड थे।

Army Havildar Ramji Ram: शव को आर्मी द्वारा जम्मू कश्मीर से भोजपुर लाया जा रहा

इधर, मृतक जवान के परिजन में बताया कि कुछ दिनों उनकी तबीयत खराब चल रहा थी। गैस नहीं निकलने से उनका पेट फूलता जा रहा था। इसे लेकर सोमवार की रात आर्मी के अधिकारियों द्वारा फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन उन्हें लाने के लिए राजौरी निकले गए और वे लोग ट्रेन में ही थे। तभी मंगलवार की सुबह उनके द्वारा सूचना दी गई, कि उनकी मौत हो गई है। शव को आर्मी द्वारा जम्मू कश्मीर से भोजपुर लाया जा रहा है।

बताया जाता है कि जवान अपने दो भाई में बड़े थे एवं उनके छोटे भाई धर्मेंद्र कुमार रेलवे में नौकरी करते है। उन्होंने वर्ष 2000 में नौकरी ज्वाइन किया था। 2027 के जनवरी में रिटायर होने वाले थे। उनके परिवार में मां जागो देवी, पत्नी प्रमिला देवी, दो पुत्री कविता कुमारी, अमृता कुमारी व दो पुत्र विकास कुमार एवं विक्की कुमार है। घटना के बाद मृतक जवान के घर एवं पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतक की मां जागो देवी,पति प्रमिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular