HomeNewsबिहारमुखिया से शिकायत करने की बात पर नराज बहू ने की सास...

मुखिया से शिकायत करने की बात पर नराज बहू ने की सास की हत्या

बहू ने पत्थर से वार कर सास को मार डाला, आरोपी बहू गिरफ्तार

Kori Village sandesh Bhojpur: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में बुधवार की दोपहर सीढ़ी पर चढ़ने के विवाद को में बहू ने पत्थर से वार करके अपनी ही सास की हत्या कर दी।

Bijay singh
  • रिश्ते का कत्ल:
  • बहू ने पत्थर से वार कर सास को मार डाला, आरोपी बहू गिरफ्तार
  • संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में बुधवार की दोपहर घटी घटना

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में बुधवार की दोपहर सीढ़ी पर चढ़ने के विवाद को में बहू ने पत्थर से वार करके अपनी ही सास की हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर बाएं तरफ सीने पर लाल रंग का सूजा हुआ जख्म का निशान पाया गया। रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी स्व.रामदेव प्रसाद की 70 वर्षीया पत्नी मालती देवी है।

Kori Village sandesh Bhojpur: सास द्वारा मुखिया से शिकायत करने की बात सुन बहु को आया गुस्सा

इधर, मृतका की बेटी बबीता देवी ने बताया कि छत पर जाने के लिए लोहे का सीढ़ी लगा हुआ है। बुधवार की दोपहर जब उसकी मां मालती देवी गेहूं डालने के लिए उसी सीढ़ी पर चढ़कर छत पर जा रही थी। तभी उसकी छोटी बहू नीलम देवी बोलने लगी कि यह सीढ़ी मेरे पति ने लगाया है। तुम इस पर चढ़कर मत जाओ।

जबाब देते हुए उसकी मां ने कहा कि मैं मुखिया को बुलाने जा रही हूॅं। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी हुईं। जिसके बाद उसने पत्थर उठाकर उनके सीने पर मार दिया। जिससे वह कारण वह उसी समय जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए कोरी बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मृतका की बेटी बबीता देवी ने सीढ़ी पर चढ़ने के विवाद में अपनी छोटी भाभी व उनकी बहू नीलम देवी पर पत्थर से मारकर अपनी मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। वही इस मामले में संदेश थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में उसकी बहू द्वारा पत्थर से मार दिया गया। जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। त्वरित कार्रवाई कर आरोपी बहू नीलम देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र टुनटुन, पिंटू व दो पुत्री बबीता देवी एवं ज्ञानती देवी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है, उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular