HomeNewsबोलेरो ने बाइक सवार मुखिया पति समेत दो को रौंदा

बोलेरो ने बाइक सवार मुखिया पति समेत दो को रौंदा

Manoj Yadav-Badiha-दोनो घायलो का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज, एक रेफर

jay kumar

संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप सोमवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप सोमवार की शाम बोलेरो ने बाइक सवार मुखिया पति समेत दो को रौंद दिया। हादसे में दोनो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से एक को चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।

पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

Manoj Yadav-Badiha

जानकारी के अनुसार जख्मियों में संदेश थाना क्षेत्र के Badiha बडीहां गांव निवासी सह जमुआंव पंचायत के मुखिया पति Manoj Yadav मनोज कुमार यादव एवं उसी गांव के विजय सिंह है। इधर, जख्मियों के परिजन ने बताया कि दोनों लोग आज दोपहर बाइक से किसी कार्य के लिए संदेश बाजार आए थे। शाम में जब दोनों लोग बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच तीर्थकौल गांव के समीप पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनो को इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से विजय सिंह की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

पढ़ें- भारतीय पुलिस सेवा के दो पदाधिकारी बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना स्थानांतरित

 पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular