Homeबिहारआराआरा के बहिरो स्थित बगीचे से पुलिस ने हथियार के साथ तीन...

आरा के बहिरो स्थित बगीचे से पुलिस ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को दबोचा

Bahiro Ara Criminals: आरा नवादा थाना पुलिस द्वारा हथियार के साथ तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बहिरो स्थित बगीचे से शनिवार को की।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bahiro Ara Criminals
    • नवादा थाना में पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की

आरा। नवादा थाना पुलिस द्वारा हथियार के साथ तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बहिरो स्थित बगीचे से शनिवार को की। तलाशी के दौरान उनके पास एक देशी पिस्टल बरामद किया। गिरफ्तार बदमाशों में नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो निवासी धर्मेंद्र यादव का पुत्र रौशन कुमार, उसी मोहल्ले के निवासी संतोष यादव का पुत्र प्रवीण कुमार उर्फ बिल्ला एवं सुदामा यादव का पुत्र गोलू उर्फ चंदन शामिल है।

बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी की बहिरो बगीचे में हथियार के साथ तीन बदमाश देखे गए। सूचना के उपरांत पुलिस वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनमें गिरफ्तार बदमाश रौशन कुमार बीते गुरुवार की शाम बहिरो मोहल्ले में सोशल मीडिया पर हुए झगड़े के बाद मारपीट व फायरिंग की गई थी।

इस दौरान टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार जहाजी कोठी वी-मार्ट गली निवासी अरविंद कुमार का पुत्र नीतीश कुमार गोली लगने से जख्मी हो गया था। घटना के बाद जख्मी नीतीश कुमार की पत्नी कली सिंह द्वारा बहिरो निवासी रौशन कुमार सहित पांच-छह अन्य लड़कों के खिलाफ प्राथमकी दर्ज कराई थी।

उस मामले मे रौशन कुमार फरार चल रहा था। जबकि प्रवीण कुमार उर्फ बिल्ला पूर्व में आर्म्स एक्ट का आरोपित रहा है। नवादा थाना में पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

इधर, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि बहिरो में हुए मारपीट व फायरिंग मामले में रौशन कुमार नामजद आरोपीत है। अनुसंधान के क्रम में प्रवीण कुमार उर्फ बिल्ला एवं गोलू उर्फ चंदन का नाम सामने आया है। इन तीनो को पुलिस उक्त मामले में रिमांड पर लेगी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular