Homeबिहारआराआरा बाजार समिति परिसर के व्यापारियों ने प्रशासन को भेजा त्राहिमाम संदेश

आरा बाजार समिति परिसर के व्यापारियों ने प्रशासन को भेजा त्राहिमाम संदेश

Business Association: व्यावसायी संघ बाजार समिति प्रांगण अनाईठ आरा के द्वारा शनिवार को बाजार समिति प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया

  • हाइलाइट: Business Association
    • छठ पूजा को देखते हुए प्रशासन द्वारा नहीं कराया गया वैकल्पिक व्यवस्था
    • व्यापारियों को व्यापार बाधित होने की स्थिति में पैसा टूट जाने का सता रहा भय
    • अध्यक्ष रमेशचंद्र पांडेय उर्फ मंटू पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

आरा। व्यावसायी संघ बाजार समिति प्रांगण अनाईठ आरा के द्वारा शनिवार को बाजार समिति प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी व्यापारियों ने एक स्वर में आसन्न विधानसभा चुनाव 2025 में बाजार समिति प्रांगण को खाली करने का विरोध दर्ज किया गया।

व्यवसायियों का कहना था कि 27 अक्टूबर को लोक आस्था का पर्व छठ पूजा है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रांगण स्थित सभी व्यापारियों को नोटिस जारी कर दुकान सह गोदाम को 5 अक्टूबर तक खाली करने का निर्देश दिया गया था। दुकान सह गोदाम खाली नहीं करने पर आवंटित दुकान का आवंटन रद्द करने की बात कही गई थी।

नोटिस मिलने के उपरांत सभी व्यापारियों ने जिलाधिकारी एवं सदर अनुमंडलाधिकारी के पास अपनी परेशानी को रखा गया, वावजूद इसके जिलाधिकारी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा व्यापारियों के परेशानी का हल नहीं निकाल गया। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के इतने बड़े व्यापारिक परिसर को खाली करवाना अनुचित है।

आरा बाजार समिति से सूबे के पांच जिलों में फल की आपूर्ति की जाती है‌ आरा बाजार समिति के व्यापारियों के द्वारा पूर्व के दिनों में ही छठ एवं दीपावली पूजा के लिए अपने-अपने सप्लायर एवं किसानों को एडवांस के रूप में अच्छी खासी रकम भुगतान किया जा चुका है। व्यापारियों को व्यापार बाधित होने की स्थिति में पैसा टूट जाने का भय सता रहा है। इसको लेकर सभी व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मिलकर त्राहिमाम की गुहार लगाई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular