Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर अनुमंडल के विभिन्न SST चेक पोस्ट का निरीक्षण

जगदीशपुर अनुमंडल के विभिन्न SST चेक पोस्ट का निरीक्षण

Check Posts Jagdishpur subdivision: भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को Gaikhonlung Panmei, व्यय प्रेक्षक के द्वारा विभिन्न SST चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट: Check Posts Jagdishpur subdivision
    • वाहनों की जांच में कड़ाई बरतने का आदेश

आरा। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को Gaikhonlung Panmei, व्यय प्रेक्षक के द्वारा 197- जगदीशपुर विधानसभा अंतर्गत तेंदुनी SST चेक पोस्ट, धनगाई SST चेक पोस्ट एवं 198- शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के कुंडेश्वर SST चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट पर नियुक्त प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल की उपस्थिति की पुष्टि की गई और अवैध गतिविधियों जैसे अवैध नकदी, हथियार, मादक पदार्थ एवं शराब की समुचित जांच की समीक्षा की गई। साथ ही आदर्श आचार संहिता के पूर्ण अनुपालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए और वाहनों की जांच में कड़ाई बरतने का आदेश दिया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर, थाना प्रभारी जगदीशपुर, कनीय अभियंता नगर पंचायत जगदीशपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहिया, शाहपुर, थानाध्यक्ष शाहपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular