Bahiro Gas Agency in Arrah : आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गैस एजेंसी स्थित पोखरा के किनारे से शनिवार की दोपहर एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है।
- हाइलाइट: Bahiro Gas Agency in Arrah
- नवजात बच्ची का शव बरामद,पोस्टमार्टम के लिए शव पटना रेफर
- बहिरो गैस एजेंसी स्थित पोखरा के किनारे से शनिवार की दोपहर मिला शव
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गैस एजेंसी स्थित पोखरा के किनारे से शनिवार की दोपहर एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। नवजात बच्ची के पेट पर खून जमने का काला निशान पाया गया है। नवजात बच्ची के शव मिलने से आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है।
देखते ही देखते शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्ठी कट्टी हो गई। सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई। लेकिन नवजात का शव होने के उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृत नवजात बच्ची की मौत जन्म के पश्चात पानी में फेंकने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।


