Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में पतंग उड़ाने के विवाद में किशोर की हत्या 

आरा में पतंग उड़ाने के विवाद में किशोर की हत्या 

Balbatra Saif Murder Case:बलबतरा हत्याकांड: पतंग उड़ाने के दौरान उपजे विवाद में की गयी थी किशोर की हत्या 

  • पिता के बयान पर किशोर के दोस्त के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
  • सोमवार की शाम दुकान से ले जाकर चाकू मार की गयी थी किशोर की हत्या

खबरे आपकी आरा। नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा निवासी किशोर सैफ हुसैन उर्फ राजा की पतंग उड़ाने के विवाद में हत्या में की गयी थी। पिता इरशाद हुसैन की ओर से दर्ज प्राथमिकी में इस बात की जानकारी दी गयी है। उसमें किशोर के दोस्त रिजवान को आरोपित किया गया है। पुलिस ने उसे घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वह बलबतरा के ही रहने वाले जमीरूद्दीन का पुत्र है।‌ उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Balbatra Saif Murder Case:पतंग उड़ाने के दौरान दी जा रही थी गाली

Balbatra Saif Murder Case

इधर, प्राथमिकी के अनुसार सोमवार दोपहर पतंग उड़ाने के दौरान रिजवान द्वारा सैफ हुसैन उर्फ राजा को गाली दी जा रही थी। उसके बाद शाम में सैफ अपने पिता के साथ अपनी चाउमिन की दुकान पर आ गया था। तभी करीब साढ़े छह रिजवान पहुंचा और सैफ को बुला कर अपने साथ ले गया। उस दौरान सैफ की लात-मुक्कों से उसकी पिटाई की गयी। उस पर सैफ शोर मचाने लगा, तो रिजवान की ओर चाकू घोंप दिया गया।

उसके बाद सैफ को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हत्या की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर उसके घर से चाकू भी बरामद कर लिया गया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular