Homeबिहारआरा भोजपुररिटायर शिक्षक की हत्या में छह के खिलाफ प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

रिटायर शिक्षक की हत्या में छह के खिलाफ प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

Shivkumar Rai Murder Case:मामले की छानबीन व अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

  • शिक्षक के बेटी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में जमीन के विवाद में हत्या का आरोप
  • नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में सोमवार की रात गोली मार की गयी थी हत्या

खबरे आपकी आरा नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रिटायर शिक्षक की हत्या में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। शिक्षक शिवकुमार राय की पुत्री पुष्पांजलि कुमारी के बयान पर प्राथमिकी करायी गयी है। उसमें छह लोगों को नामजद किया गया है। अन्य अज्ञात को भी आरोपित किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें महेंद्र राय उनके पुत्र भास्कर कुमार और आशुतोष कुमार शामिल हैं। तीनों मृत शिक्षक के ससुराल सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के निर्भयडिहरा गांव के रहने वाले हैं। प्राथमिकी में भूमि विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक को अपने ससुराल में कुछ  जमीन मिली थी। उसे लेकर आरोपितों से विवाद चल रहा था। उसी विवाद में उनकी हत्या की गयी है।

Shivkumar Rai Murder Case: बदमाशों ने घर में घुस शिक्षक को मार दी थी गोली

Shivkumar Rai Murder Case

बता दें कि सोमवार की शाम फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रिटायर शिक्षक अपने घर में थे। तभी कुछ लोग बाइक से पहुंचे और दरवाजा खुलवा कर शिक्षक को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।‌

उसके बाद एसपी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर ही पुलिस छापेमारी में जुट गयी थी। उस दौरान तीन बाप-बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की छानबीन व अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular