Homeराजनीतगुलाब सिंह निर्वाचित हुए शाहपुर डीलर संघ के अध्यक्ष

गुलाब सिंह निर्वाचित हुए शाहपुर डीलर संघ के अध्यक्ष

Shahpur Dealers Association:गुलाब सिंह को 72 मत तथा उपेंद्र ओझा को 20 मत प्राप्त हुए

jay kumar
  • संघ के जिलाध्यक्ष नंद कुमार ओझा के देखरेख में हुआ चुनाव
  • गुप्त मतदान कराया गया जिसमें 93 डीलरों ने भाग लिया

खबरे आपकी आरा/शाहपुर: शाहपुर प्रखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में डीलरों द्वारा जन वितरण प्रणाली विक्रेता गुलाब सिंह को अध्यक्ष चुन लिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने प्रतिद्वंद्वी उपेंद्र ओझा को 52 मतों के भारी अंतर से हराया।। इसके पूर्व एसोसिएशन के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव के लिए शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित व्यापार मंडल गोदाम में जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष नंद कुमार ओझा के देखरेख में संघ की बैठक हुई। जिसमें प्रखंड के कुल 93 डीलर व पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए।

Shahpur Dealers Association:गुलाब सिंह व उपेंद्र ओझा ने की दावेदारी

Shahpur Dealers Association

अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष गुलाब सिंह व उपेंद्र ओझा ने दावेदारी कर चनाव को आगे आये। सर्वसम्मति नहीं होने के कारण गुप्त मतदान कराया गया। मतदान में 93 डीलरों ने भाग लिया। मतों के गणना के बाद गुलाब सिंह को 72 मत तथा उपेंद्र ओझा को 20 मत प्राप्त हुए। वही एक डीलर द्वारा नोटा को मत दिया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नंद कुमार ओझा द्वारा गुलाब सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष को डीलरों द्वारा बधाई दी गई। बधाई देने वालो में व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित पांडे, ठाकुर प्रसाद, दीपक कुमार वर्मा, चंदन पांडे, राजू तिवारी, हरेराम गुप्ता, विद्यासागर प्रसाद, मधु गुप्ता, अरुण तिवारी, चंचल ओझा, हरिशंकर पांडे, राजेश पांडे, सुरेंद्र तिवारी, शिवपुकार राय, लक्षमण राय, रामदुलार सिंह, मैनेजर साह सहित कई लोग शामिल है।

Bijay singh

Most Popular