HomeबिहारArrahपूर्व के विवाद में ड्यूटी करने बैंक जा रहे गार्ड पर चाकूओं...

पूर्व के विवाद में ड्यूटी करने बैंक जा रहे गार्ड पर चाकूओं से हमला, आंत डैमेज

Bank guard attacked in Arrah: आरा टाउन थाना क्षेत्र के रमना रोड स्थित अंबेडकर चौक के पास शनिवार की सुबह बदमाशों ने बैंक के एक गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। उसमें उनके पेट में तीन जगहों पर चाकू लगा है, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

  • हाइलाइट :-
    • टाउन थाना क्षेत्र के रमना रोड स्थित अंबेडकर चौक के समीप की घटना
    • कोचिंग के लड़कों को मारपीट करने से रोकने को लेकर शुक्रवार को हुआ था विवाद

Bank guard attacked in Arrah: आरा टाउन थाना क्षेत्र के रमना रोड स्थित अंबेडकर चौक के पास शनिवार की सुबह बदमाशों ने बैंक के एक गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। उसमें उनके पेट में तीन जगहों पर चाकू लगा है, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जख्मी गार्ड मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव निवासी 42 वर्षीय शिव कुमार सिंह है। वह शहर में नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड हैं और रिटायर फौजी बताये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के बगल में एक कोचिंग है। एक रोज पूर्व कोचिंग के कुछ लड़के आपस में मारपीट कर रहे थे। उस दौरान लड़के बैंक में आ गए और मारपीट करने लगे। तब उन्होंने लड़कों को डांट कर बैंक से भगा गया था।

उस दौरान उनकी उन लड़कों से कहासुनी भी हुई थी। शनिवार की सुबह वह घर से बाइक से ड्यूटी करने केजी रोड स्थित बैंक जा रहे थे। तभी रमना रोड स्थित अंबेडकर चौक के समीप पांच-छह लड़कों द्वारा उनको बाइक रोकने को कहा। उसके बाद उनकी पिटाई की गई। उसी बीच उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उन्होंने लड़कों से मामूली विवाद में बाइक रुकवा कर मारपीट करने और चाकू मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इधर, गार्ड का इलाज कर रहे डा. विकास सिंह ने बताया कि उनके पेट में तीन जगह पर चाकू मारा गया था। उस कारण पूरा उनका आंत क्षतिग्रस्त हो गया था। सदर अस्पताल में ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त आंत को रिपेयर कर दिया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular