Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर: नरगदा एवं मकदुमपुर गांव के बीच ईट भट्ठा के पास मिला...

शाहपुर: नरगदा एवं मकदुमपुर गांव के बीच ईट भट्ठा के पास मिला शव

  • हाइलाइट:
    • बाढ़ के पानी में डूबे बुजुर्ग का शव छठे दिन

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी एवं नरगदा गांव के बीच बाढ़ के पानी में डूबे बुजुर्ग का शव छठे दिन बरामद हुआ। उनका शव थाना क्षेत्र के नरगदा एवं मकदुमपुर गांव के बीच स्थित ईट भट्ट के पास से सोमवार की सुबह बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्व. छट्ठू यादव के 70 वर्षीय पुत्र ब्यास यादव उर्फ ब्यास मुनी यादव हैं। वह किसान थे।

jay kumar

Beas Muni Yadav Biloti – पांच दिनों से की जा रही थी खोजबीन

इधर, मृतक के रिश्ते में लग रहे भतीजे झुना कुमार ने बताया कि बीते बुधवार की शाम वह भैंस चराने के लिए गए थे, तभी वह बाढ़ के पानी में डूब गए। सूचना पाकर परिजन द्वारा लगातार पांच दिनों से उनके शव की काफी खोजबीन की जा रही थी। लेकिन सफलता नही मिली। सोमवार की सुबह उनका शव नरगदा एवं मकदुमपुर गांव के बीच स्थित ईट भट्टा के पास मिला। परिजनो ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहन में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी रामावती देवी व दो पुत्री लीला देवी, शीशम देवी एवं एक पुत्र सुनील कुमार यादव है। घटना के बाद मृतक की पत्नी रामावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular