Homeबिहारआराआरा में बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

आरा में बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

  • हाइलाइट: Timar Paswan Shobhi Dumra
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में सोमवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव निवासी स्व.जीउत राम के 65 वर्षीय पुत्र तीमर पासवान हैं। वह मजदूर थे।

jay kumar

Timar Paswan Shobhi Dumra – इंडियन बैंक में गए थे पैसा निकालने

इधर, मृतक की बहू कंचन देवी ने बताया कि आज सुबह वे चाय पीने के बाद बाजार में आधार कार्ड से पैसा निकालने गांव स्थित इंडियन बैंक में गए थे। इसी बीच वह बाढ़ के पानी में डूब गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि वह पानी में डूब गए है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

उधर, घटना की सूचना पाकर माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में बड़े थे। उनके परिवार में दो पुत्र जीतू पासवान, चंदन पासवान एवं एक पुत्री बबीता देवी है। उसकी पत्नी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular