Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeबिहारभोजपुरभोजपुर के उदवंतनगर, गजराजगंज, धोबहा के न्यूज in Hindi

भोजपुर के उदवंतनगर, गजराजगंज, धोबहा के न्यूज in Hindi

  • हाइलाइट्स : 12 August News Bhojpur
    • उदवंतनगर: कपडा डालने के दौरान छत से गिरकर युवती घायल
    • धर्मेंद्र हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की
    • हत्या के प्रयास में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
    • गजराजगंज: कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा 52 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
    • धोबहा: मछली मारने गए अधेड़ बाढ़ के पानी में डूबे, तलाश जारी

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव में सोमवार की सुबह छत से गिरकर एक युवती घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवती उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव निवासी अजय सिंह के 18 वर्षीया पुत्री गीता कुमारी है। इधर, युवती के परीजन ने बताया कि सोमवार की सुबह छत पर कपड़ा डालने के लिए गई थी। रेलिंग नहीं होने से वह कपड़ा डालने के दौरान असंतुलित होकर छत से गिर पड़ी और घायल हो गई।

12 August News Bhojpur – धर्मेंद्र हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की

उदवंतनगर थाना पुलिस ने कि कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा धर्मेंद्र हत्याकांड मामले में फरार चल रहे पांच आरोपितों के घर सोमवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस ने पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी रवि यादव, भोला यादव, राहुल कुमार, पवन कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी अंकित गुप्ता के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस द्वारा पांचों आरोपितों के घर की टेबल, कुर्सी,चौकी, ट्रक, बक्सा व घरेलू सामान पिकअप पर लोड कर थाने ले आई।

इसके अलावे ड्रिल मशीन से घर में लगे खिड़की एवं दरवाजे को भी उखाड़ ले गई। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करीब पांच से छह घंटे तक चली। इस दौरान उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश एवं दारोगा नीतीश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। इसके पूर्व बीते 2 अगस्त को उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा इस हत्याकांड में फरार पांचों आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पाया था।

बता दें कि 23 जुलाई की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव बस स्टैंड के पास पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार अपने दोस्त राजू कुमार के साथ बाइक द्वारा आरा आ रहे थे। उसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उनके दोस्त राजू कुमार भी गोली लगने से जख्मी हो गए थे।

इस संबंध में मृतक धर्मेंद्र कुमार के चाचा सुरेश कुमार सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज के उपरांत हत्याकांड में रेकी करने वाले मुख्य आरोपित उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी रामाधार यादव का पुत्र योगेश यादव को 30 जुलाई को बिहार एसटीएफ के सहयोग से झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया था।

हत्या के प्रयास में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मलथर गांव उसके घर से रविवार की शाम की। गिरफ्तार अभियुक्त उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव निवासी राम अवधेश सिंह का पुत्र कोमल कुमार है। बता दे कि इसी वर्ष 11 जून को सिन्हा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव निवासी स्व.राजनाथ यादव के पुत्र सह पिकअप चालक सुनील कुमार यादव को थाना क्षेत्र के जमुआंव मोड़ के समीप हथियारबंद बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई थी। जिससे वह जख्मी हो गया था। इसके बाद जख्मी चालक सुनील कुमार यादव द्वारा अज्ञात लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आया था एवं उसी समय से फरार चल रहा था।

कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा 52 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

गजराजगंज ओपी पुलिस द्वारा कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा 52 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के छोटी सासाराम-कटेया मार्ग से सोमवार की दोपहर हुई। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। गिरफ्तार तस्कर छोटी सासाराम गांव निवासी अभय सिंह है।

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उजले रंग के टाटा नेक्सन कार से गांजा की एक बड़ी खेप जा रही है। ओपी प्रभारी निवास कुमार ने त्वरित कार्रवाई कर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। तभी गांजा से लदी टाटा नेक्शन कार जैसे ही छोटी सासाराम पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोकने को कहा। लेकिन तस्कर तेज गति से लेकर गाडी भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने कार पीछा कर तस्कर को तबोच लिया। तलाशी के दौरान कार से 52 किलो गांजा बरामद किया और कार को जब्त कर लिया। एसपी ने बताया तस्कर गांजा की बड़ी खेप को बिहिया से लेकर छोटकी सासाराम गांव आ रहा था। इसके पश्चात पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

मछली मारने गए अधेड़ बाढ़ के पानी में डूबे, तलाश जारी

धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर घाट पर सोमवार की शाम घटी घटना

धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर घाट पर सोमवार की शाम मछली मारने गए एक अधेड़ बाढ़ के पानी मे डूब गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। उनके साथी द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन सफलता नही मिली।

जानकारी के अनुसार लापता अधेड़ धोबहा थाना क्षेत्र के अगरसंडा बेहरा गांव निवासी रामकेश्वर प्रसाद के 48 वर्षीय पुत्र रामाधार प्रसाद हैं। इधर, ग्रामीणों के बताए जाने के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ सलेमपुर घाट पर मछली मारने गए थे। उसी दौरान वह बाढ़ के पानी में डूब गए। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा उनकी देर शाम तक खोजबीन की गई। लेकिन शव नहीं मिल पाया है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular