Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, गोलीबारी...

भोजपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, गोलीबारी व रोडे़बाजी

रोडे़बाजी में दोनों पक्षों के छह लोग आंशिक रुप से जख्मी

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा (Behra) गांव में रविवार जमीन के विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट, रोडे़बाजी व गोलीबारी हुई। गोलीबारी में तो किसी की जख्मी होने की सूचना नहीं है। लेकिन मारपीट और रोडे़बाजी में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हैं।

Behra – उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव में रविवार की सुबह की घटना

दोनों पक्ष के तीन गिरफ्तार, कट्टा, घटनास्थल से गोली व खोखा बरामद

गोलीबारी से Behra गांव में अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं  घटनास्थल से एक कट्‌टा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस घटना में शामिल और लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Behra गांव एक पक्ष के अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व से ही जमीन को लेकर दोनों पक्षो के बीच विवाद चला आ रहा है। आज सुबह दोनों पक्षों के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग की जाने लगी। वे लोग हम लोगो द्वारा फायरिंग करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

जबकि Behra गांव दूसरे पक्ष के त्रिभुवन सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष द्वारा हमलोगों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मैंने जमीनी विवाद को लेकर एक माह पूर्व स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा डांट-फटकार लगाई थी। इसके बाद पंचायती कर मामला को सुलझा लेने का प्रस्ताव रखा था।

आज सुबह जब हमलोग घर पर नहीं थे। उसी दौरान प्रथम पक्ष द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की जा रही थी। जब इसका विरोध किया। तो पूर्व के विवाद को लेकर उनलोगों द्वारा रोडेबाजी और फायरिंग की गई है। हालांकि इस मामले की अधिकारी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular