Homeबिहारआरा भोजपुरसड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी

सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी

आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुरा (Bishanpura) मोड़ के समीप शनिवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी हो गये। हादसे एक को मामूली चोटें आई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Bishanpura -जख्मियों में एक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुरा मोड़ के समीप घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पैठानपुर गांव निवासी श्रीनिवास सिंह एवं उसका दोस्त टुनटुन खान है। जख्मी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि वह शनिवार की शाम अपने दोस्त टुनटुन खान के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। उसी दौरान बिशनपुरा (Bishanpura) मोड़ के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।जिससे दोनों बाइक से गिरकर जख्मी हो गये।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular