Homeबिहारआरा भोजपुरदो पक्षों के बीच मारपीट, सगे भाई समेत तीन जख्मी

दो पक्षों के बीच मारपीट, सगे भाई समेत तीन जख्मी

आरा। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा (Geedha) गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के सगे भाई समेत तीन जख्मी हो गये। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

Geedha – जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मियों में गीधा (Geedha) गांव निवासी प्रताप कुमार सिंह, जयंत सिंह एवं उनका भतीजा अतुल सिंह हैं। जख्मी प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ही संपत्ति का बंटवारा हो चुका है।

आज सुबह जब वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान बना रहा था। उसी बीच दूसरे पक्ष लोग वहां आ धमके और मकान बनाने का विरोध करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट गई।

भोजपुर के बेलवनिया बाजार SBI बैँक से फर्जी अंगूठा निशान लगा पर्ची के माध्यम की गई निकासी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular