HomeNewsबिहारभीम संसद में बोले नीतीश कुमार, पांच महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलती...

भीम संसद में बोले नीतीश कुमार, पांच महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलती है जदयू

Bhim Sansad Patna: पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में रविवार को जदयू की ओर से भीम संसद का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया ।

  • हाइलाइट :-
    • जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को नीतीश कुमार ने कहा जननायक के सच्चा शिष्य
    • विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग जोर शोर से उठाया, विशेष अभियान चलाएगी जेडीयू

Bhim Sansad Patna: संविधान दिवस के मौके पर पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में रविवार को जदयू की ओर से भीम संसद का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू के ऑफिस में पांच महापुरुषों का नाम लिखा है। उन्हीं के सिद्धांतों पर पार्टी चलती है और अपनी गतिविधियां निर्धारित करती है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान तैयार किया था। उन्होंने दलित समाज की भलाई के लिए बहुत काम किया। वह बाबा साहेब की दिल से इज्जत करते हैं। जेडीयू के ऑफिस में उनका नाम लिखा है और तस्वीर भी लगाई गई है।

नीतीश कुमार ने जो दूसरा नाम बताया वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी महान व्यक्ति थे जिनसे बहुत कुछ सीखा है। वह देश के जन-जन के हृदय में बसे हैं।

नीतीश कुमार में तीसरा नाम लोकनायक जय प्रकाश नारायण का लिया उन्होंने कहा कि देश को नई राजनीतिक व्यवस्था देने में जयप्रकाश नारायण की भूमिका अतुलनीय है। हम लोग उन्हीं के साथ आगे बढ़े।

नीतीश कुमार ने चौथ नाम राम मनोहर लोहिया का लिया। कहा कि लोहिया समाजवाद के पुरोधा थे। बाबा साहेब के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध थे। दोनों ने मिलकर देश के लिए बहुत काम किया।

नीतीश कुमार की लिस्ट में पांचवा नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक महान नेता थे जिनके पद चिन्हों पर बिहार चल रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बारे में बताया कि वह जननायक के सच्चे शिष्य हैं। उनके सिद्धांतों पर ही चलते हैं।

भीम संसद में नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग जोर शोर से उठाया। कहा कि इसे हम केंद्र सरकार से लेकर रहेंगे। जेडीयू विशेष अभियान चलाएगी। उन्होंने आम जनों से इसमें सहयोग की अपील की।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular