- हाइलाइट:Bhojpur district floods
- स्कूल बंद होने की अवधि: 5 अगस्त, 2025 से 9 अगस्त, 2025 तक
- प्रभावित क्षेत्र: बड़हरा, शाहपुर और कोईलवर प्रखंड के स्कूल।
बिहार,आरा। भोजपुर जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की हलात ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई गांवों में जलभराव के कारण छात्रों की सुरक्षा और विद्यालय संचालन एक गंभीर चुनौती बन गया है।
जिला प्रशासन ने एहतियाती उपाय के तौर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 71 सरकारी विद्यालयों को 5 अगस्त से 9 अगस्त, 2025 तक पूर्णतः बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रभावित विद्यालयों में बड़हरा, शाहपुर और कोईलवर प्रखंड के प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालय शामिल हैं।
Bhojpur district floods – प्रशासन बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों को लेकर सतर्क
प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस अवधि में छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। प्रभावित विद्यालयों के शिक्षक समीपवर्ती विद्यालयों में शिक्षण कार्य करेंगे। संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उक्त विद्यालय में पदस्थापित प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक / शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को छात्र/शिक्षक अनुपात के मद्देनजर प्रखंड अंतर्गत अन्यत्र विद्यालयों में शिक्षण कार्य हेतु संबंद्ध करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि यदि 5 से 9 अगस्त के बीच किसी अन्य विद्यालय में भी बाढ़ का असर दिखाई दे, तो तत्काल जिला शिक्षा कार्यालय को सूचित किया जाए। प्रशासन बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों को लेकर सतर्क है और वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से पढ़ाई को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


