Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में अवैध हथियार व मैगजीन के साथ बाइक सवार दो युवक...

जगदीशपुर में अवैध हथियार व मैगजीन के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना पुलिस की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा।

  • हाइलाइट: Jagdishpur – Youth arrested
    • जगदीशपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिककी दर्ज

बिहार,आरा। भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना पुलिस की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। उनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन, एक मोबाइल बरामद हुआ। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Jagdishpur – Youth arrested – गिरफ्तार युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चरवानी गांव निवासी

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवकों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चरवानी गांव निवासी जगदीश सिंह का पुत्र विकास यादव उर्फ विकास कुमार एवं उमेश कुमार सिंह का पुत्र मुकेश कुमार है। दोनों हथियार के साथ कहां जा रहे थे। इसके बारे में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

एसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध जगदीशपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिककी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उनके पूर्व के अपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लग रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular