Kusumha: आयर थानाध्यक्ष वंदना कुमारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस को वायरल वीडियो प्राप्त हुई थी, जिसके सत्यापन उपरांत कारवाई की गई।
- हाइलाइट: Kusumha
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हथियार जब्त कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
आरा। जिले के आयर थाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद छापेमारी कर एक देशी राइफल एवं 25 जिंदा कारतूस बरामद किया। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी आयर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी हीरालाल सिंह का पुत्र कृष्णकांत सिंह है।
इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर दी। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी कृष्णकांत सिंह एवं उनके पट्टीदार से झगड़ा हुआ था। इस दौरान कृष्णकांत सिंह द्वारा अपने पिता की लाइसेंसी हथियार लहराकर पट्टीदार को धमकाया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात कृष्णकांत सिंह के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उसके घर से लाइसेंसी राइफल एवं 25 जिंदा कारतूस बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
वही इस संबंध में आयर थानाध्यक्ष वंदना कुमारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस को वायरल वीडियो प्राप्त हुई थी, जिसके सत्यापन उपरांत पुलिस ने कृष्णकांत सिंह के घर पर छापेमारी की और उक्त लाइसेंसी राइफल एवं 25 जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेज रही है।




