HomeNewsबिहारतुम मुझे यूं भुला न पाओगे.. आरा में फिल्म संगीत कार्यक्रम आयोजित

तुम मुझे यूं भुला न पाओगे.. आरा में फिल्म संगीत कार्यक्रम आयोजित

आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में 'प्रेम का सुसाज' संस्था के तत्वावधान में फिल्म संगीत का कार्यक्रम तुम मुझे यूं भुला न पाओगे.. आयोजित किया गया।

  • हाइलाइट: Mohd Rafi
    • नन्ही गायिका ऋषिका शर्मा ने “तुम मुझे भूल न पाओगे…” गीत गाकर कार्यक्रम कि शुरुआत की
    • संगीत के क्षेत्र में मो. रफी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता- श्मशाद

बिहार। आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में रविवार को हर दिल अजीज गायक मो.रफी की 45वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ‘प्रेम का सुसाज’ संस्था के तत्वावधान में फिल्म संगीत का कार्यक्रम तुम मुझे यूं भुला न पाओगे.. आयोजित किया गया। उद्घाटन संगीत शिक्षक व गायक धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक रमेश कुमार, व्यवसायी राजकुमार, संगीत प्रेमी इकबाल इल्मी और गायिका अम्बे शरण ने मो. रफी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।

नन्ही गायिका ऋषिका शर्मा ने “तुम मुझे भूल न पाओगे…” गीत गाकर कार्यक्रम कि शुरुआत की। तदोपरांत आदर्श कुमार ने “लिखे जो खत तुझे…, मो. नौशाद ने “जॉन जानी जनार्दन…, अलका शरण ने “अहसान तेरा होगा मुझ पर…, राजकुमार ने “ना जा कहीं अब ना जा…, कुमार अनुपम ने बदन के सितारे लपेटे हुए…, रमेश कुमार ने “दिल का सुना साज तराना ढूंढेगा…, मो.युसुफ ने “अगर बेवफा तुझको…, नवीन पांडेय ने “दिल की आवाज भी सुन मेरे फसाने…, कृष्णकांत मानस ने “रहा गर्दिशों में हरदम मेरे इश्क का सितारा…, धर्मेंद्र कुमार ने “न फनकार तुझसा तेरे बाद आया… गानों को बखूबी प्रस्तुत किया।

Mohd Rafi – फिल्म दोस्ताना का मशहूर गीत “बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा

वहीं युगल गीतों में नवीन पांडेय व सुनीता पांडेय ने “एक तेरा साथ हमको दो जहां…, धर्मेंद्र कुमार व ऋषिका शर्मा ने “जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा…, “इशारों इशारों में दिल देने वाले…, धर्मेंद्र कुमार व अंबे शरण ने “जन्म-जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा…, राजकुमार व अम्बे शरण ने “इतना तो याद है मुझे… गाकर श्रोताओं को खूब झुमाया। वही मो. रफी और किशोर कुमार की अटूट दोस्ती को दर्शाते हुए फिल्म दोस्ताना का मशहूर गीत “बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा…धर्मेंद्र कुमार और रमेश कुमार ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में धर्मेंद्र कुमार, शमशाद प्रेम और मो. नौशाद ने “मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो… को प्रस्तुत किया। संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक शमशाद ‘प्रेम’ ने कहा कि फिल्म संगीत के क्षेत्र में मो. रफी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वह एक अच्छे फनकार ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। इस अवसर पर डॉ. विभा कुमारी, डॉ. संजीव कुमार, सुशील कुमार, नाथूराम, सलील भारतीय, पुनीता सिंह, लड्डन, कृष्णेंदु, पंकज प्रभाकर, संजीव गुप्ता, डब्लू कुमार, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular