Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर डीएम ने बाढ़ प्रभावित शाहपुर के इलाकों का लिया जायजा

भोजपुर डीएम ने बाढ़ प्रभावित शाहपुर के इलाकों का लिया जायजा

भोजपुर जिले के डीएम तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश दिए।

Bhojpur DM – Shahpur Flood: भोजपुर जिले के डीएम तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश दिए।

  • हाइलाइट : Bhojpur DM – Shahpur Flood
    • डीएम तनय सुल्तानिया ने आवश्यक व्यवस्था को ससमय उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के डीएम तनय सुल्तानिया ने गंगा नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण दियारा के क्षेत्रों में उत्पन्न बाढ़ के संकट में उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। गुरुवार को डीएम तनय सुल्तानिया ने अधिकारियों के साथ शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय नागरिकों को भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस दौरान, डीएम ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत कार्यों की योजना साथ ही आवश्यकता अनुसार पॉलिथीन सीट्स, जीवन रक्षक दवा, ऊंचे स्थलों का चयन, पशुओं के लिए चारा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर पीड़ितों को इलाज किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को पॉलीथीन शीट वितरण किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई के माध्यम से पीड़ितों को भोजन कराया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर मवेशियों के लिए चारा वितरण किया जा रहा है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular