Homeबिहारआराजिला युवा महोत्सव के आयोजन को लेकर डिडीसी अनुपमा सिंह ने की...

जिला युवा महोत्सव के आयोजन को लेकर डिडीसी अनुपमा सिंह ने की बैठक

भोजपुर की उप विकास आयुक्त अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे राज्य के सहभागिता हेतु कलाकारों के चयन के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन की तैयारी की बैठक की गई।

DDC Anupama Singh: भोजपुर की उप विकास आयुक्त अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे राज्य के सहभागिता हेतु कलाकारों के चयन के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन की तैयारी की बैठक की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : DDC Anupama Singh
    • प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों की उम्र 15-29 वर्ष अनिवार्य

DDC Anupama Singh आरा: भोजपुर की उप विकास आयुक्त अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा महोत्सव मे राज्य के सहभागिता हेतु कलाकारों के चयन के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन की तैयारी की बैठक की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा N.S.S एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम का रूपरेखा शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें एवं उससे संबंधित जानकारी को समय-समय पर पेपर/ न्यूज़ में प्रकाशन करावे ताकि संबंधित कलाकारों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके।

युवा उत्सव हेतु प्रतियोगिता वर्ग का मापदंड निर्धारित है इसका निर्धारण राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए भारत सरकार से किया गया है। उम्र के संबंध में आयु प्रमाण पत्र के आधार पर ही प्रतियोगियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों की उम्र 15-29 वर्ष अनिवार्य है।

युवा उत्सव में होने वाले विधाओ की सूची निम्न प्रकार है:-
● समूह लोक नृत्य/ एकल लोक नृत्य
● लोकगीत (समूह/ एकल)
● कहानी लेखन
● कविता
● चित्रकला (पेंटिंग)
● वक्तृता
● लघु नाटक (एकांकी नाटक)
● शास्त्रीय गायन (एकल) हिंदुस्तानी एवं कर्नाटकी
● शास्त्रीय वाध- वादन (एकल)- सितार, गिटार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंग, वायलिन, सारंगी, सरोद, शहनाई, पखावज।
● हारमोनियम (सुगम)
● शास्त्रीय नृत्य
● मूर्तिकला, छायाचित्र
बैठक में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ एन0एस0एस0 समन्वयक एवं अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular