Homeबिहारआराभोजपुर में सड़क निर्माण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली के कार्यों का...

भोजपुर में सड़क निर्माण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली के कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

Bhojpur DM: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने निर्माण कार्यों के प्रगति का लिया जायजा, समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

  • हाइलाइट: Bhojpur DM
  • अतिक्रमणों को अविलंब हटाने के निर्देश

आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने चंदवा-बंपाली सड़क, आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-बक्सर फोर लेन पथ एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली के निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। यह कार्य मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए थे।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर ही पूर्ण किए जाएं। उन्होंने गुणवत्ता मानकों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कहा कि निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को प्रशासन गंभीरता से लेगा।

साथ ही, सड़क और ड्रेनेज निर्माण में आ रही बाधाओं पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त, भोजपुर तथा अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर को संयुक्त रूप से निर्देशित किया कि वे निर्माणाधीन क्षेत्रों के सभी अतिक्रमणों को अविलंब हटाना सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की देरी नही हो।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, बुडको के परियोजना अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular