Homekhabren Apkiभोजपुर जदयू ने जरूरतमंद लोगों के लिए बांटा राशन

भोजपुर जदयू ने जरूरतमंद लोगों के लिए बांटा राशन

Bhojpur JDU distributed ration to needy people

पूर्व सांसद सह जदयू नेत्री मीना सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा गरीबो के सेवा को बढ़े आगे

जदयू नेत्री सह पूर्व सांसद मीना सिंह के सौजन्य से जनता दल यूनाइटेड द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोरोना महामारी से परेशान आरा शहर के धरहरा, प. ओवरब्रिज के नीचे, न्यू पुलिस लाइन के पहले, कर्मन टोला और नवादा में 200 जरूरतमंदो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि हमारे लिए विपदा के समय मे परेशान हर व्यक्ति अपने घरवालों के जैसे है। जिनका सेवा करना स्वयं को सुख प्रदान करता है।

Bhojpur JDU distributed ration to needy people
Bhojpur JDU distributed ration to needy people

वही जिलाध्यक्ष जदयू अशोक कुमार शर्मा के अनुसार परेशानी झेल रहे लोगो के साथ जदयू का पूरा कुनबा लगा हुआ है। राहत सामग्री में 2.5 किलो चावल,2.5 किलो आटा,01 किलो दाल,250 ग्राम सोयाबीन,200 ग्राम करू तेल,100 ग्राम हल्दी पाउडर, साबुन और सलाई का वितरण किया गया। साथ में महानगर जदयू अध्यक्ष श्री राकेश रंजन उर्फ पुतुल, श्रीमती अनुपमा चौरसिया, वरीय नेता अजय गुप्ता, ललन नत, हरेंद्र कलवार थे।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular