Homekhabren Apkiदरवाजे पर खड़े होने के विवाद में अधेड़ को पीटा

दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में अधेड़ को पीटा

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर डुमरा गांव में घर के दरवाजे पर खड़े होने के विवाद को लेकर एक अधेड़ की पिटाई कर दी गई। इससे वह जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी मखदूमपुर डुमरा गांव निवासी जयजीत राम है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम लॉकडाउन के दौरान गांव में अचानक पुलिस पहुंची। तब अफरा तफरी मच गयी। भागने के क्रम में वह गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर खड़ा हो गया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। तब मकान मालिक द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री के गांव पिछले एक पखवाड़े से अस्पताल का नही खुला ताला

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular