Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में आकाशीय बिजली का कहर: अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत

भोजपुर में आकाशीय बिजली का कहर: अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत

Lightning strikes: पहली घटना धनगाई थाना क्षेत्र के गड़हा बधार में घटित हुई और दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव में हुई.

  • हाईलाइट: Lightning strikes
  • ठनका गिरने से पश्चिमी चंपारण निवासी समेत दो की मौत
  • पुलिस ने दोनों शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • शाहपुर एवं धनगाई थाना क्षेत्र में बुधवार को घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की दो दुखद घटनाओं ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं में एक बुजुर्ग किसान और एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जिससे मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है।

Lightning strikes: पहली घटना धनगाई थाना क्षेत्र के गड़हा बधार में

पहली घटना धनगाई थाना क्षेत्र के गड़हा बधार में घटित हुई। मृतक की पहचान जगदीशपुर नगर वार्ड नंबर 10 निवासी 68 वर्षीय मोलन चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोलन चौधरी पेशे से किसान थे और बुधवार दोपहर अपने खेत में मेड़ बनाने का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान अचानक हुई तेज बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर पड़ी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। मोलन चौधरी अपने पीछे पत्नी भागीरथी देवी, पांच पुत्रियों और एक पुत्र का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव में हुई

दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव में हुई, जिसमें पश्चिमी चंपारण के निवासी एक अधेड़ की जान चली गई। मृतक 47 वर्षीय प्रमोद राम, जो बेतिया जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत झखरा गोपालपुर गांव के रहने वाले थे, हर साल की भांति इस वर्ष भी मजदूरी करने शाहपुर आए हुए थे। बुधवार शाम खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रमोद राम के परिवार में उनकी पत्नी तारा देवी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। इन दोनों हृदय विदारक घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular