HomeNewsबिहारअंचल कार्यालय पर प्रवासी मजदूरों ने रात भर किया प्रदर्शन

अंचल कार्यालय पर प्रवासी मजदूरों ने रात भर किया प्रदर्शन

मामला क्वारंटाइन सेंटर पर बदइंतजामी का

बिहिया : कोरेन्टिन सेंटर की बद इंतजामी बाहर नही आने देने के प्रशासनिक प्रयास के बावजूद शुक्रवार को यह बात बाहर तब आ गयी जब प्रवासी मजदूरो ने इसको लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया।इस दौरान सीओ और प्रवासियों के नेतृत्वकर्ता के बीच नोकझोक भी हुई।बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप पर प्रवासियों के समस्या का निपटारा हो सका।मजदूरो के अनुसार गुरुवार को राजस्थान से आए 30 मजदूरो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रखंड के कौड़िया मध्य विद्यालय स्थित कोरेन्टिन सेंटर भेजा गया।देर शाम पहुँचे मजदूरो के लिए वहां साफ-सफाई खाने व रहने का कोई इंतजाम नही था।इसी दौरान स्कूल के समीप दर्जनों ग्रामीण जुट गए जो मजदूरो को धमकाया और गांव से खदेड़ दिया।

Bijay singh

मजदूरों ने कहा कि इसकी सूचना बिहिया सीओ को दिया और किसी अन्य क्वारेंटिन सेंटर पर भेजने को भी कहा परन्तु वे तैयार नहीं हुए। बाद में मजदूर प्रखंड कार्यालय लौटे और भूखे प्यासे पूरी रात वही गुजारी।इधर मामले की जानकारी मिलते ही बहुजन मूवमेन्ट बचाओ राष्ट्रीय आन्दोलन के भोजपुर इकाई के जिला संयोजक जयप्रकाश उर्फ भरतजी ने इस मुद्दे को लोकने में देर नही लगाई।वे बिना समय गवाए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे और मजदूरों के साथ धरना शुरू कर दिया।

सूचना है कि इस दौरान सीओ से उनकी भी तनातनी हुई। बाद में सूचना जगदीशपुर एसडीएम तक पहुँची जिनके आश्वासन के बाद पुलिस बल के साथ शुक्रवार की दोपहर में सभी प्रवासी मजदूरों को कौड़िया स्थित क्वारेंटिन सेंटर पर भेजा गया। थानाध्यक्ष शशिकांत कुमार ने बताया कि सभी मजदूर पूरी रात प्रखंड कार्यालय गेट पर सोये थे जिन्हें शुक्रवार की दोपहर में क्वारेंटिन सेंटर भेजा गया।सीओ धीरज कुमार ने कहा कोई समस्या न था न है।सभी मजदूर वहां पहुँच गए है।व्यवस्था दुरुस्त है।

ranjna
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular