Homeबिहारआराभोजपुर पुलिस का अवैध हथियार के खिलाफ अभियान, 174 गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस का अवैध हथियार के खिलाफ अभियान, 174 गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर अवैध हथियार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

Bhojpur Police -: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर अवैध हथियार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

  • हाइलाइट : Bhojpur Police -:
    • तीन दिनों तक चले अभियान के दौरान विभिन्न कांडों के 174 वांछितों को गिरफ्तार किया गया

आरा: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर अवैध हथियार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। तीन दिनों तक चले अभियान के दौरान विभिन्न कांडों के 174 वांछितों को गिरफ्तार किया गया। उनमें आर्म्स एक्ट के 36आरोपित भी शामिल हैं। 31 आरोपितों द्वारा कोर्ट में सरेंडर भी किया गया है। अभियान के दौरान पांच अवैध हथियार और पांच गोलियां भी जब्त की गयी है।

एसपी राज द्वारा प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी। बताया गया कि अपराध की रोक थाम के लिए अवैध हथियार की बरामदगी और आर्म्स एक्ट के वांछितों की गिरफ्तारी को लेकर तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। 17, 18 और 19 अक्टूबर को चलाये गए अभियान के दौरान एक दोनाली, एक एक नाली बंदूक, एक रिवाल्वर, दो देसी कट्टा और पांच गोलियां बरामद की गयी। आर्म्स एक्ट के 36 सहित विभिन्न कांडों में 174 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस की दबिश के कारण विभिन्न कांडों में 31 आरोपितों द्वारा सरेंडर भी किया गया है। एसपी ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

Bhojpur police – : वारदात को अंजाम देने निकले दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

  • नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा-धरहरा रोड से पकड़े गए दोनों अपराध कर्मी
  • गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद

इधर, आरा नगर थाने की पुलिस द्वारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। दोनों को शनिवार की शाम धनुपरा धरहरा रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों में धरहरा वार्ड नंबर 33 निवासी रौशन कुमार और मुसहर टोली निवासी सागर कुमार शामिल हैं।

एसपी राज द्वारा प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि शनिवार की शाम को सूचना मिली कि धरहरा-धनुपरा रोड स्थित विंध्यवासिनी हॉस्पिटल के पास दो अपराध कर्मी हथियार लेकर घूम रहे हैं। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। उस आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम की ओर से छापेमारी कर दोनों को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular