Homeबिहारआरा भोजपुरAra : पोखर में डूबने से मामा-भांजे की मौत, घर में मचा...

Ara : पोखर में डूबने से मामा-भांजे की मौत, घर में मचा कोहराम

मृतको में बिहिया थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी योगेंद्र नट का 10 वर्षीय पुत्र शंकर नट एवं टाउन थाना क्षेत्र के सतपहाड़ी डिपो गौसगंज वार्ड नंबर-2 निवासी संतोष नट का 7 वर्षीय पुत्र छोटू नट है।

Satpahari Gausganj: मृतको में बिहिया थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी योगेंद्र नट का 10 वर्षीय पुत्र शंकर नट एवं टाउन थाना क्षेत्र के सतपहाड़ी डिपो गौसगंज वार्ड नंबर-2 निवासी संतोष नट का 7 वर्षीय पुत्र छोटू नट है।

  • हाइलाइट : Satpahari Gausganj
    • एक-दूसरे को बचाने में गई मामा-भांजे की जान
    • पुलिस ने दोनो शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • शहर के गौसगंज स्थित सतपहाड़ी डिपो के पीछे पोखरा के समीप रविवार की शाम घटी घटना

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित सतपहाड़ी डिपो के पीछे पोखर में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। एक दूसरे को बचाने में मामा-भांजे की जान चली गई। घटना को लेकर लोगो के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतको में बिहिया थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी योगेंद्र नट का 10 वर्षीय पुत्र शंकर नट एवं टाउन थाना क्षेत्र के सतपहाड़ी डिपो गौसगंज वार्ड नंबर-2 निवासी संतोष नट का 7 वर्षीय पुत्र छोटू नट है। दोनो रिश्ते में मामा-भांजे थे।

इधर, मृत बालकों के परिजनों ने बताया कि वह दोनों रविवार की शाम शौच करने के लिए सतपहाड़ी डिपो के पीछे स्थित पोखर के किनारे गए थे। जहां शौच करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण पहले छोटू नट पोखर में गिर पड़ा और डूबने लगा। तभी उसे बचाने के लिए उसका मामा शंकर नट ने भी पोखर में छलांग लगा दी। इससे दोनों की पोखर में डूबने से जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। घटना के बाद मृत्यु को के घर में कोहरा मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular