Homeबिहारआराकर्नल में पदोन्नति, मेजर राणा प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया

कर्नल में पदोन्नति, मेजर राणा प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया

डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि मेजर राणा प्रताप सिंह का कर्नल में पदोन्नति से पूरे भोजपुर में खुशी है। श्री सिंह अनुशासन प्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति हैं।

Major Rana Pratap Singh: डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि मेजर राणा प्रताप सिंह का कर्नल में पदोन्नति से पूरे भोजपुर में खुशी है। श्री सिंह अनुशासन प्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट : Major Rana Pratap Singh
    • नगर रामलीला समिति ट्रस्ट ने कर्नल राणा प्रताप सिंह को किया सम्मानित
    • ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने अंग वस्त्र एवं बुके देकर किया सम्मानित

आरा: नगर रामलीला समिति ट्रस्ट, आरा द्वारा रविवार की शाम कारीसाथ गांव निवासी मेजर राणा प्रताप सिंह के कर्नल में पदोन्नति को लेकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट आरा की अध्यक्ष सह संभावना आवासीय उवि की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कर्नल राणा प्रताप सिंह को अंग वस्त्र, भगवान श्रीराम का पट्टा एवं बुके देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर कर्नल राणा प्रताप सिंह काफी गदगद् दिखे।

इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि मेजर राणा प्रताप सिंह का कर्नल में पदोन्नति से पूरे भोजपुर में खुशी है। श्री सिंह अनुशासन प्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति हैं। वे आरा नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष के अलावे विभिन्न संगठनों में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वे हमेशा समाज से जुड़े लोगों के उत्थान के लिए कार्य करते रहते हैं।

नगर रामलीला समिति के ट्रस्ट के सचिव विष्णु शंकर ने कहा कि मेजर राणा प्रताप सिंह ने कर्नल में पदोन्नति पाकर भोजपुर का मान बढ़ाया है। इस मौके पर संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के रामकुमार सिंह, कृष्ण कुमार, शंभू चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular