Homeबिहारबिहार पुलिसभोजपुर जिले में रविवार से पुलिस सप्ताह-2026 शुभारंभ किया गया

भोजपुर जिले में रविवार से पुलिस सप्ताह-2026 शुभारंभ किया गया

Bhojpur Police: सात दिनों तक चलेंगे विविध कार्यक्रम, रक्तदान शिविर के साथ होगा कार्यक्रम का समापन

  • हाइलाइट: Bhojpur Police
    • भोजपुर पुलिस मनाएगी ‘पुलिस सप्ताह’ 2026

आरा। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भोजपुर जिले में रविवार से पुलिस सप्ताह-2026 शुभारंभ किया गया। इसके तहत 27 फरवरी 2026 तक जिले में सभी थानों और पुलिस केंद्रों में जन-जागरूकता और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के चीच संबंधों को मजबूत करना तय सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है।

23 फरवरी को (खेलकूद) खेलो बिहार पुलिस के साथ अभियान के तहत पुलिस और जनता बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। वहीं 24 फरवरी (स्वच्छता एवं नशामुक्ति) को थानों और कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और वाद-विवाद के जरिए नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा।

25 फरवरी (महिला सशक्तीकरण) को स्कूलों में छात्राओं के लिए “सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी विषय पर निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

26 फरवरी (साइबर जागरूकता) को वर्तमान समय की चुनौतियों को देखते हुए साइबर एवरनेस दिवस मनाया जाएगा, जिसमें नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को साहबर अपराध से बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे। 27 फरवरी (रक्तदान शिविर) को सप्ताह का समापन रक्तदान शिविर के साथ होगा। इस अवसर पर पुलिस सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular