Bhojpur MVI: पंजीयन संख्या को चिन्हित कर बंधन टोला से लेकर धरहरा तक कई जगह आते-जाते वाहन का खींचा गया था फोटो
- हाइलाइट: Bhojpur MVI
- गिरफ्तार में एक पटना और दूसरा नालंदा जिले का निवासी
- अवैध वसूली, पैसा नहीं देने पर लोगों को चालान करने की दे रहे थे धमकी
- नवादा थाना के दारोगा चंदेश्वर कुमार के लिखित आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
आरा नवादा थाना क्षेत्र के मिल रोड में सोमवार को एमभीआई के बोर्ड लगे स्कॉर्पियो के द्वारा अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में नवादा थाना के दारोगा चंदेश्वर कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में स्कॉर्पियो पर सवार पटना जिले के अथमल गोला थाना अंतर्गत दक्षिणी चक गांव निवासी रामप्रवेश राय के पुत्र रितेश कुमार तथा नालंदा जिले के अवगारी थाना अंतर्गत अवगारी गांव निवासी अरुणेंद्र कुमार के पुत्र परमित कुमार को आरोपित बनाया गया है, उनके पास से वन प्लस मोबाइल जब्त किया गया।
Bhojpur MVI: स्कार्पियो पर एमभीआई का बोर्ड
दिए गये आवेदन में पुअनि चंदेश्वर कुमार ने कहा कि 23 मार्च (सोमवार) की दोपहर करीब 12:24 बजे सूचना प्राप्त हुआ की बंधन टोला स्थित पूर्ववारी गुमटी के पाम एक स्कार्पियो पर एमभीआई का बोर्ड लगा हुआ है, जिसपर बैठे व्यक्ति के द्वारा अपने मोबाइल में आने-जाने वाले गाडी का फोटो लेकर अवैध वसूली की मांग कर रहे थे। आसपास के लोगो के द्वारा उन स्कार्पियो को घेरकर सडक को जाम किये है, आवागमन बाधित है तथा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन हो गई है। उक्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतू पुलिस बंधन टोला पूर्ववारी गुमटी पहूंची।
पूछ-ताक्ष में स्मृति सागर एमभीआई भोजपुर आरा का गाड़ी बताया गया
जहां 80-100 लोग बिहार सरकार का एमभीआई भोजपुर का बोर्ड लगा हुआ स्कार्पियो को चारो तरफ ने घेरे हुए है। उस वाहन में दो लोग बैठे हैं। पूछताछ के दौरान लोगो के द्वारा बताया गया की स्कार्पियो गाड़ी के आगे एमभीआई का बोर्ड लगा है। स्कार्पियो में बैठे व्यक्ति आते-जाते गाडी का अपने मोबाइल में फोटो खींच रहे है तथा अवैध राशि का मांग कर रहे है। पैसा नहीं देने पर लोगों को चालान करने की धमकी भी दे रहे थे। स्कार्पियो के बारे में पूछने पर गाड़ी में बैठे व्यक्ति द्वारा बताया गया यह गाडी स्मृति सागर एमभीआई भोजपुर आरा का है, जिसको अपने साथ लेकर चलती है।
गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति पर लगाए गए आरोप के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तत्पश्चात उक्त वहां में बैठे व्यक्ति परमित कुमार के पास रखे वन प्लस मोबाइल का जांच किया गया, जिसमें पता चला कि बंधन टोला से लेकर धरहरा तक कई जगह पर आते-जाते वाहन का फोटो है, जिसमें पंजीयन संख्या को खासकर चिन्हित किया गया है। इससे प्रतीत होता है कि लोगों के द्वारा लगाया गया आरोप सही है। उसके बाद उक्त स्कॉर्पियो एवं मोबाइल की जप्त कर लिया गया। इस संबंध में गिरफ्तार रितेश कुमार एवं परमित कुमार पर बिहार की सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने अवैध वसूली करने के आरोप में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।


