Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरभोजपुर: मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पूर्व पीरो रजिस्ट्री ऑफिस में...

भोजपुर: मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पूर्व पीरो रजिस्ट्री ऑफिस में गोलीबारी

जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Gunfire at Piro Registry Office: जिले में मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व पीरो में दिनदहाड़े गोलीबारी, पूर्व विधायक भाई दिनेश ने उठाए सवाल, प्रशासन से की मांग

jay kumar
  • हाइलाइट: Gunfire at Piro Registry Office
  • पूर्व विधायक ने कहा: अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं रह गया है

आरा। भोजपुर जिले में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित आगमन से मात्र एक दिन पूर्व पीरो स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के बाद जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

पूर्व विधायक ने कहा की पीरो रजिस्ट्री ऑफिस में गोलीबारी, हिंसा ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने पीरो रजिस्ट्री कार्यालय की वर्तमान कार्यप्रणाली पर कड़ी चिंता जताई और आरोप लगाया कि यह कार्यालय अब पूरी तरह से दलालों और बिचौलियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है।

पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि रजिस्ट्री कार्यालय की व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के ऐसे कड़े प्रबंध किए जाएं जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार के भय या दबाव का सामना न करना पड़े।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular