Homeबिहारभोजपुरभोजपुर में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर मिनट 2 मिनट कार्यक्रम...

भोजपुर में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर मिनट 2 मिनट कार्यक्रम तय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर जिले में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।


CM Samriddhi Yatra Bhojpur: सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर जिले में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर मुख्यालय द्वारा मुख्यमंत्री का मिनट तो मिनट कार्यक्रम तय किया गया है। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की दोपहर 12:30 बजे हवाई अड्‌डा, बक्सर स्थित हैलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, भोजपुर के पास स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेगें।

jay kumar

12 बजकर 45 मिनट पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, भोजपुर के पास स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री का आगमन होगा। अपराह्न 12:47 से अपराह्न 1:10 बजे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, भोजपुर के निर्माणाधीन भवनों, बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण, जिलान्तर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण, जिले के महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास/उद्‌घाटन करेंगे। वही 100 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक भवन का शिलान्यास करेंगे।

CM Samriddhi Yatra Bhojpur: प्रगति यात्रा के दौरान उ‌द्घोषित योजनाओं का निरीक्षण

सीएम नीतीश कुमार अपराह्न 1:10 बजे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल से सड़क मार्ग द्वारा जीरो माइल के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 1:12 बजे से 1:20 बजे तक जीरो माइल पर आगमन एवं प्रगति यात्रा के क्रम में उ‌द्घोषित योजनाओं का प्रस्तुतीकरण का अवलोकन एवं निम्नांकित योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। जिसमें

  • जीरो माइल से असनी तक पथ का चौड़ीकरण कार्य।
  • जीरो माइल से पातर तक पथ का चौड़ीकरण कार्य।
  • स्टार्म पाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल नाला तथा सम्प हाउस का निर्माण एवं अतिरिक्त नये संरेखण (न्यू पुलिस लाईन से एमपी बाग नाला मोड़) का निर्माण कार्य है।

अपराह्न 1 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री जीरो माइल से सड़क मार्ग द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा के लिए प्रस्थान करेगें। वही अपराहन 1:25 बजे से अपराह्न 1:35 बजे तक कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा में आगमन एवं नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, जीविका मार्ट, जीविका दीदी की रसोई (स्वादिका कैफे) का उद्‌घाटन तथा कृषि उत्पाद/ लाइव फर्म के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

अपराह्न 1:35 बजे से अपराह्न 2:45 बजे सीएम नीतीश कुमार कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा अवस्थित सभा स्थल से जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेगें एवं विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे।अपराह्न 2: 45 बजे सीएम कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भोजपुर के पास स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेगें। वही अपराह्न 2:50 बजे उनका हैलीपैड पर आगमन एवं हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान करेगें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular