Homeबिहारबक्सरबक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधारी बरांव निवासी सुदामा सिंह...

बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधारी बरांव निवासी सुदामा सिंह गोली से जख्मी

जख्मी पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह ने गांव के ही मनोज सिंह, वीर बहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह एवं ददन कुमार पर पूर्व के चुनावी रंजीत को लेकर खुद को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है।

Sudama Singh: जख्मी पैक्स अध्यक्ष का आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

jay kumar
  • हाइलाइट: Sudama Singh
  • पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर बक्सर निवासी पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधारी बरांव गांव के काली स्थान पोखरा के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधारी बरांव गांव के काली स्थान स्थित पोखरा के समीप मंगलवार की सुबह पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने बक्सर निवासी सह पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। जख्मी अध्यक्ष को गोली दाहिने साइड पेट एवं जांघ पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

Sudama Singh: जख्मी गिरधारी बरांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष है

जानकारी के अनुसार जख्मी बक्सर जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधारी बरांव गांव निवासी त्रिलोकी सिंह के पुत्र सह गिरधारी बरांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इधर, पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह ने बताया कि गांव गांव के ही मनोज सिंह से पूर्व से चुनावी रंजीत चली आ रही है। वह भी टैक्स का चुनाव में खड़ा थे और लगातार तीन बार वह उनसे हार चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके गांव में ही काली स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था और सुबह कार्यक्रम खत्म होने पर था।

इसी बीच मंगलवार की सुबह जब वह काली स्थान स्थित पोखरा के किनारे शौच करने के बाद पानी छूने के लिए गए। तभी मनोज सिंह अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लिए हुए वहां आए और उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लग गई।

जख्मी पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह ने गांव के ही मनोज सिंह, वीर बहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह एवं ददन कुमार पर पूर्व के चुनावी रंजीत को लेकर खुद को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सुदामा सिंह के द्वारा मनोज सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजाद प्राथमिक की दर्ज कराई है। प्राथमिक की दर्ज उपरांत पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular