HomeNewsबिहारछपरा में कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली

छपरा में कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली

  • स्टेज शो के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को लगी गोली
  • कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती

Nisha Upadhyay shot: भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय पर बिहार के छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान गोली चली है। गोली लगने से वो बुरी तरह से घायल हुईं हैं। उन्हें पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हलाकी अभी तक इस मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सारण के एक गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम मे फायरिंग के दौरान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को पैर में गोली लग गई। पैर में गोली के करण वे बुरी तरह जख्मी हो गई और कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने पैर से गोली निकाल दी है।

सारण में एक परिवार के यहां उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में लोक सांस्कृतिक गायन का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय भी इस कार्यक्रम में अपनी लोक गीत की प्रस्तुति देने, लोगो का मनोरंजन करने पहुंची थी।

देर रात रात कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। Nisha Upadhyay shot फायरिंग के दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद उन्हें वहां से तत्काल निकालकर पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular