Monday, January 19, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरकोइलवरलूट कांड में वांछित आरोपी शादी के चार दिन बाद गिरफ्तार

लूट कांड में वांछित आरोपी शादी के चार दिन बाद गिरफ्तार

Geedha Petrol Pump Robbery: कोईलवर पुलिस ने छह साल पुराने लूट कांड में वांछित आरोपी को शादी के चार दिन बाद किया गिरफ्तार।

  • हाइलाइट: Geedha Petrol Pump Robbery
    • पेट्रोल पंप लूटकांड में छह साल से फरार वांछित शादी के चार दिन बाद गिरफ्तार
    • गीधा थाना क्षेत्र के स्थानीय गीधा गांव से शनिवार को पकड़ा गया वांछित
    • गीधा पेट्रोल पंप से 19 दिसंबर 2019 की शाम करीब एक लाख की हुई थी लूट

आरा, बिहार: कोईलवर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए वर्ष 2019 के गीधा पेट्रोल पंप लूट कांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब आरोपी की शादी को महज चार दिन ही हुए थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गीधा गांव निवासी सुबोध कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ भुअर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक कुमार उर्फ भुअर पिछले करीब छह साल से इस लूट कांड में फरार चल रहा था और लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। शनिवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक कुमार उर्फ भुअर की महज चार दिन पहले ही शादी हुई थी। जिस दिन उसे गिरफ्तार किया गया, वह उसका रिसेप्शन समारोह का दिन था। यह घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर पुख्ता जानकारी जुटाकर इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है।

यह लूट कांड 19 दिसंबर 2019 की शाम लगभग छह बजे हुआ था। उस समय गीधा स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब एक लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस पर अपराधियों को पकड़ने का भारी दबाव था।

लूट की वारदात के बाद कोईलवर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थी। तकनीकी सूत्रों और गहन अनुसंधान के आधार पर इस मामले में पहले ही तीन अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। हालांकि, अभिषेक कुमार उर्फ भुअर तब से ही फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में थी। विभिन्न स्रोतों और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए, पुलिस ने आखिरकार अभिषेक कुमार उर्फ भुअर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की और उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular