Homeबिहारआराआरा पकड़ी मोहल्ले में सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर जेवरात समेत लाखों की...

आरा पकड़ी मोहल्ले में सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर जेवरात समेत लाखों की चोरी

Arrah: आरा नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ला निवासी और सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुशील कुमार ने इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

  • हाइलाइट: Arrah
    • सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की यह वारदात

आरा। बिहार के आरा शहर में चोरी की बढ़ती घटनाएं नागरिकों के बीच चिंता का माहौल उत्पन्न कर रही है। ताजा मामला नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले से सामने आया है, जहां एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर लाखों रुपये की जेवरात, नकदी समेत मूल्यवान संपत्ति की चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ला निवासी और सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुशील कुमार ने इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि उनका घर पकड़ी चौक पर एटीएम के बिल्कुल बगल में स्थित है। 24 नवंबर 2025 की रात उनके घर में चोरी की यह वारदात हुई, जब उनका परिवार एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए असम गया हुआ था। घर में किसी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बड़ी आसानी से इस घटना को अंजाम दिया।

चोरी गए सामानों की सूची में 35 हजार रुपये नकद, चार सोने की चेन, तीन कान के सेट, चार सोने के सिक्के, सोने के हार का सेट, एक हीरे के हार का सेट, विभिन्न प्रकार की अंगूठियां, कान के सेट, नाक की पिन, चांदी के बर्तन, एक गोल्ड प्लेटेड घड़ी, तीन डिजिटल घड़ियां और दो सैमसंग टैबलेट शामिल हैं। इन चोरी हुई वस्तुओं का कुल मूल्य लाखों में बताया जा रहा है, जो सेवानिवृत्त बैंककर्मी के जीवनभर की जमा पूंजी और परिवार की अनमोल स्मृतियों से जुड़ा था।

Arrah: चोरों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद

हलाकी, चोरों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular