Homeबिहारआराभोजपुर एसपी ने लोक अभियोजको के साथ की बैठक

भोजपुर एसपी ने लोक अभियोजको के साथ की बैठक

Public Prosecutors Bhojpur: भोजपुर में न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक राज की अध्यक्षता में लोक अभियोजको के साथ उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Public Prosecutors Bhojpur
    • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

आरा। न्याय की प्रक्रिया को गति प्रदान करने और अपराधियों को उनके कृत्यों के लिए दंडित सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, शनिवार को भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राज ने की, जिसमें न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ लोक अभियोजक (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) की विशेष भागीदारी ने इसके महत्व को और अधिक रेखांकित किया।

अदालती मामलों में पुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच तालमेल और समन्वय, लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण, समय पर न्याय दिलाने और विधि के शासन को बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह समन्वय बैठक नागरिकों को समय पर न्याय दिलाने और अपराधियों को सजा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त और निर्णायक पहल है। न्याय में देरी, न्याय से वंचित होने के समान है, और यह बैठक इसी मूलभूत सिद्धांत को ध्यान में रखकर आयोजित की गई।

बैठक के दौरान, पुलिस अधीक्षक राज ने पुख्ता और वैज्ञानिक साक्ष्य, विधि का पालन अत्यंत आवश्यक बताया, ताकि वे अदालत में कसौटी पर खरे उतरें और अपराधियों को उनके अपराधों के लिए यथोचित दंड मिल सके। लोक अभियोजक ने भी पुलिस द्वारा संकलित साक्ष्यों की महत्ता,अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इन साक्ष्यों का उपयोग कर दोषियों को कानून के शिकंजे में लाने का भरोषा दिया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular