Homeबिहारआरा भोजपुरकायमनगर ब्रह्म बाबा स्थान स्थित पोखरा से शव बरामद

कायमनगर ब्रह्म बाबा स्थान स्थित पोखरा से शव बरामद

Kayamnagar: मृतक गीधा थाना क्षेत्र के मटियारा चकिया टोला निवासी कुंदन राम का 23 वर्षीय पुत्र राहुल पासवान है। वह मजदूर था।

jay kumar
  • हाइलाइट: Kayamnagar
    • पोखर में डूबे मजदूर का शव दूसरे दिन बरामद
    • कायमनगर ब्रह्म बाबा स्थान स्थित पोखरा से गुरुवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा। जिले के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव मे पोखरा में डूबे मजदूर का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। उसका शव थाना क्षेत्र के कायमनगर ब्रह्म बाबा स्थान स्थित पोखरा से गुरुवार की सुबह बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक गीधा थाना क्षेत्र के मटियारा चकिया टोला निवासी कुंदन राम का 23 वर्षीय पुत्र राहुल पासवान है। वह मजदूर था।

इधर, मृतक के पड़ोसी प्रशांत पासवान ने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे वह घर से मजदूरी करने के लिए निकाला था। देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। गुरुवार की सुबह जब गांव के कुछ लड़के पोखरा की तरफ गए, तो उसका शव को पोखर में देखा।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां तारामुनी देवी, पत्नी रीता देवी, एक पुत्र मनोहर एवं एक पुत्री नीतू है। घटना के बाद मृतक की मां तारामुनी देवी, पत्नी रीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular