Homeबिहारआरा भोजपुरपरिजनों ने बुजुर्ग महिला का लाठी और चश्मा नदी किनारे देखा...

परिजनों ने बुजुर्ग महिला का लाठी और चश्मा नदी किनारे देखा…

Chhoti Sasaram Gajrajganj: मृतका गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव निवासी रामईश्वर राम की 75 वर्षीया पत्नी धनरजिया कुंअर हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट: Chhoti Sasaram Gajrajganj
    • नदी में डूबी बुजुर्ग महिला का शव दूसरे दिन बरामद
    • छोटी सासाराम गांव में बुधवार की दोपहर घटी घटना, गुरुवार को मिला शव

आरा। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव स्थित नदी में डूबी बुजुर्ग महिला का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव गांव में ही स्थित नदी से गुरुवार की शाम बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृतका गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव निवासी रामईश्वर राम की 75 वर्षीया पत्नी धनरजिया कुंअर हैं।

इधर, मृतका के बेटे के दोस्त हरभजन चौधरी ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह गांव में स्थित नदी में नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान वह डूब गई। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजन खोजबीन करते हुए नदी के पास पहुंचे। जहाँ उन्होंने देखा कि उनका लाठी और चश्मा नदी किनारे रखा हुआ है।

इसके बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से उनकी खोजबीन की गई। लेकिन बुधवार की शाम तक शव नहीं मिल पाया। गुरुवार की सुबह स्थानीय थाना के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम के घंटो अथक प्रयास के बाद शाम को शव को पानी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्र जमुना राम, हरेराम , सियाराम एवं एक पुत्री सीमा देवी है। घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular