HomeNewsबिहारमौजमपुर गांव में निर्मित फ्लोटिंग हाउस का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

मौजमपुर गांव में निर्मित फ्लोटिंग हाउस का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

Maujampur floating house:

indane- shahpur
Shadow
  • हाइलाइट: Maujampur floating house
    • बाढ़ प्रबंधन के उद्देश्य से विकसित किया गया है फ्लोटिंग हाउस

आरा। सूबे के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा शनिवार को भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत नरगदा पंचायत के मौजमपुर गांव में निर्मित फ्लोटिंग हाउस का निरीक्षण किया गया। यह फ्लोटिंग हाउस पर्यटन विकास, सामुदायिक गतिविधियों के प्रोत्साहन एवं जल संसाधनों के सतत उपयोग एवं बाढ़ प्रबंधन के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने फ्लोटिंग हाउस की संरचना, इसके संचालन एवं रख-रखाव के साथ-साथ जल संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु किए गए प्रावधानों का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फ्लोटिंग हाउस के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं परिवर्तनकारी पहलों की विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत की गई।

प्रस्तुतीकरण में नव प्रेरणा टोला योजना, नाली-गली एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण, सड़क विकास कार्य, महादलित स्वच्छता एवं शौचालय निर्माण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, जीविका ग्राम संगठन भवन निर्माण, अर्ध-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, पक्के आवास एवं शौचालय निर्माण, साथ ही राशन कार्ड, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरण से संबंधित जानकारी शामिल रही।

इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न पहलों, जैसे बेटी जन्मोत्सव एवं कन्या रत्न सम्मान समारोह, जीविका मार्ट, सिलाई–स्टिचिंग यूनिट तथा मनरेगा मार्ट, की प्रगति से भी मुख्य सचिव महोदय को अवगत कराया गया। विशेष रूप से कन्या रत्न योजना की उपलब्धियों एवं उसके सामाजिक प्रभाव पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह द्वारा तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण तथा सतत विकास के दृष्टिकोण से किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया। निरीक्षण एवं प्रस्तुतीकरण के उपरांत मुख्य सचिव महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए तथा योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुँचे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक (एनईपी), पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बड़हरा) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular