Homeट्रेंडिंग न्यूजTHE NEWSसमाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले- डीएम

समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले- डीएम

Kanya Ratna: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन की नई पहल “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न” सम्मान अभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संदेश रेफरल अस्पताल परिसर में किया गया।

  • हाइलाइट: Kanya Ratna
    • “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न” सम्मान अभियान का शुभारंभ
    • डीएम, डीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
    • संदेश रेफरल अस्पताल परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आरा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन की नई पहल “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न” सम्मान अभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संदेश रेफरल अस्पताल परिसर में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल कन्या शिशुओं के जन्म को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि जन्म के साथ ही उनके परिवारों को सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ना है, उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कन्या शिशु के जन्म के साथ ही उन्हें एवं उनके परिवारों को 25 जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित हो सके तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले।

यह अभियान प्रत्येक माह के तृतीय गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें गत माह संस्थागत प्रसव से जन्म लेने वाली कन्या शिशुओं एवं उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें बेबी किट, शुभकामना संदेश, कन्या शिशु के नाम पर पौधारोपण, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उपस्थित सभी महिलाओं को ऑन-स्पॉट जन्म प्रमाण-पत्र एवं टीकाकरण कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि “बेटी जन्मोत्सव-कन्या रत्न” अभियान के माध्यम से कन्या शिशुओं के जन्म को सम्मान एवं सुरक्षा से जोड़ते हुए उनके परिवारों को एक ही मंच पर विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा, उन्होंने कहा कि यह पहल बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को और अधिक सुदृढ़ करेगी। आज जिले के सभी प्रखंडों में इस अभियान की एक साथ शुरुआत की गई, जिसमें लगभग 1200 कन्या शिशुओं एवं उनके परिवारों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला परियोजना प्रबंधक (डब्लूसीडीसी), जिला मिशन समन्वयक (डीएचईडब्लू), प्रखंड विकास पदाधिकारी, संदेश के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएँ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular