HomeNewsबिहिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद ने बांटे मास्क

बिहिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद ने बांटे मास्क

बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगों को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष ने पहनाया मास्क कर रहे जागरूक

बिहिया। भोजपुर जिले के बिहिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद उर्फ भालू सर्राफ ने शनिवार को अभियान चलाकर नगर में बिना मास्क के घूम रहे लोगों व दुकानदारों के बीच सैकड़ों मास्क का वितरण किया।इस दौरान उपाध्यक्ष ने केवल नगर के ही लोगों को मास्क का वितरण नही किया बल्कि बिना मास्क के दिखे बाहरी लोगों को भी मास्क का वितरण करने के साथ कोरोना के बचाव के जागरूक किया।जो नगर ही नही बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

आरा में बाइक के साथ चोर गिरोह के मास्टर माइंड समेत चार सदस्य गिरफ्तार

मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के दौर में नप उपाध्यक्ष द्वारा कोरोना की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाया जाता रहा है जो कि लोगों में चर्चा का विषय है।कोरोना जैसी महामारी में ये पूर्व से ही सुर्खियों में रहे है।आज इनके द्वारा किये कार्यो की चर्चा सभी के जुबान पर है।

आरा के बाजारो एवं दुकानों को रेगुलेट करने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

जानकारी के अनुसार इस महामारी में नगर पंचायत पूर्णरूप से मौन है।नगर पंचायत की लापरवाही के कारण आमजन को इसका सुबिधा नही मिल पा रहा है।शनिवार को भी उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद ने नगर के सब्जी मंडी, राजा बाजार चौक, मेन रोड, कटेया रोड, डाक बंगला चौक आदि जगहों पर अभियान चलाकर बिना मास्क लगाये बाईक सवारों, ऑटो सवारों, दुकानदार, ग्राहक व आमलोगों के बीच कोरोना संक्रमण के प्रति आगाह करते हुए लापरवाही नहीं बरतने का आग्रह किया और मास्क पहनाया।

नप उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि शनिवार को उनके द्वारा निःशुल्क कुल पांच सौ मास्क का वितरण किया गया।उन्होंने बताया कि हम नगर पंचायत के भरोषा नही चलते है।हम जो कार्य आज कर रहे उसे आगे भी निरंतर जारी रखूंगा।कहा कि दूसरों की सेवा करने से हमे शांति प्रदान होता है।

भोजपुर से बडी खबरः कोरोना के 36 पॉजिटिव मरीज मिले

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular