HomeNewsइंदिरा आवास के मिले पैसे को लेकर पति ने पत्नी को मारा...

इंदिरा आवास के मिले पैसे को लेकर पति ने पत्नी को मारा चाकू

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में शनिवार की सुबह इंदिरा आवास के मिले पैसे को लेकर पति ने पत्नी को चाकू मार दी। इससे वह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

jay kumar

आरा के बाजारो एवं दुकानों को रेगुलेट करने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

जानकारी के अनुसार जख्मी पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी गणेश मांझी की पत्नी सविता देवी है। बताया जाता है कि सविता देवी अपने मायके उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव आई थी। आज सुबह वह खेत में धानरोपनी का काम कर रही थी। इसी बीच उसका पति पैसे लेने के लिए ससुराल आ धमका।

आरा में बाइक के साथ चोर गिरोह के मास्टर माइंड समेत चार सदस्य गिरफ्तार

जख्मी ने बताया कि उसका पति इंदिरा आवास योजना के तहत मिले पैसों को नशे और जुए में उड़ा रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी को चाकू मार दी। जिससे वह जख्मी हो गई।

भोजपुर से बडी खबरः कोरोना के 36 पॉजिटिव मरीज मिले

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular