HomeNewsपश्चिम बंगाल में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बन लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बन लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

आरा। पश्चिम बंगाल में फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य पिंटू सिंह को भोजपुर में गिरफ्तार किया गया है। उसे सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव से शनिवार को पकड़ा गया। वह उसी गांव का रहने वाला रामेश्वर सिंह के पुत्र पिंटू सिंह है। पश्चिम बंगाल और सहार थाना की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार वह इनकम टैक्स ऑफिसर उस पर कई जगहों पर लूटपाट करने का आरोप है। सहार थाना अध्यक्ष मनिंदर कुमार के अनुसार पश्चिम बंगाल के भाकुरा थाना क्षेत्र में मार्च महीने में एक घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बन कर लाखों रुपए की लूटपाट की गई थी। उसका सुराग आरोपी पिंटू सिंह के रूप में मिली थी।

आरा में बाइक के साथ चोर गिरोह के मास्टर माइंड समेत चार सदस्य गिरफ्तार

सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव से पकड़ा गया फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी

पश्चिम बंगाल व सहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे धर दबोचा

उसी फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस जिले के सहार पहुंची थी। पश्चिम बंगाल पुलिस के अफसरों के अनुसार फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर के गैंग में 5 से 6 लोग शामिल हैं। सभी अक्सर पटना से लग्जरी कार में पश्चिम बंगाल में अलग-अलग ठिकानों पर जाकर इनकम टैक्स ऑफिसर बन कर लूटपाट किया करता था। गैंग के सदस्यों की लूटपाट के बाद से ही बंगाल पुलिस ट्रेस करने में लगी हुई थी। उसके बाद शनिवार को सहार के एकवारी संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तारी हुई है।

आरा के बाजारो एवं दुकानों को रेगुलेट करने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

भोजपुर से बडी खबरः कोरोना के 36 पॉजिटिव मरीज मिले

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular