HomeNewsवार्ड पार्षद के पति की लोगों ने की जमकर धुनाई

वार्ड पार्षद के पति की लोगों ने की जमकर धुनाई

Bihiya-NP – छठ को ले साफ-सफाई कराने गए थे वार्ड सदस्या के पति

Bihiya-NP आरा। भोजपुर जिले के बिहिया वार्ड नंबर-12 में मंगलवार की सुबह छठ को लेकर साफ-सफाई कराने गए वार्ड सदस्या के पति की पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी स्व.रामचंद्र प्रसाद के पुत्र सत्येंद्र कुमार है। वह वार्ड नंबर -12 की वार्ड सदस्या सीता देवी के पति है।

बिहिया वार्ड नंबर-12 में मंगलवार की सुबह घटी घटना

जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

जख्मी ने बताया कि वह छठ पूजा को लेकर आज वार्ड नंबर -12 के महादलित टोला में साफ-सफाई कराने गए थे।जब वे साफ-सफाई करा रहे थे। इसी बीच महादलित टोला के कुछ लोग वहां आ धमके और साफ-सफाई करने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी में उनलोगों द्वारा उनकी पिटाई कर दी गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Leh border – भोजपुर के फौजी जवान की ड्‌यूटी के दौरान बर्फ में दब जाने से चली गयी जान

police in Ara – नो इंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular